Pakistan vs UAE, Asia Cup 2025: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए 10वें मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराकर ग्रुप-A से सुपर-4 में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 146 रन बनाए, जिसमें फखर जमान ने अर्धशतक और शाहीन अफरीदी ने 29 रन की तेज़ पारी खेली। जवाब में यूएई की टीम 20 ओवर में 105 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट झटके।

Advertisement

बुधवार (17 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के ग्रुप-A के करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराकर सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया। भारत के बाद पाकिस्तान ग्रुप से आगे बढ़ने वाली दूसरी टीम बनी, जबकि यूएई का सफर टूर्नामेंट में यहीं समाप्त हो गया।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 146 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन फखर जमान ने 50 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा (20) ने भी योगदान दिया, जबकि आखिर में शाहीन अफरीदी ने सिर्फ 14 गेंदों में 29 रन ठोककर स्कोर को सम्मानजनक बना दिया। यूएई के लिए जुनैद सिद्दी ने 4 और सिमरनजीत सिंह ने 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत भी लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज आलीशान शराफू(12 रन) और कप्तान मुहम्मद वसीम(14 रन) जल्दी ही आउट हो गए। राहुल चोपड़ा (35 रन) और ध्रुव पाराशर (20) ने मध्य ओवरों में 48 रन की साझेदारी कर उम्मीद जगाई लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पलट दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट लिए। सईम अयूब और सलमान आगा को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार