पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने मंगलवार (10 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन के किंग्समीड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया।  अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए गेंद से बेस्ट प्रदर्शन किया औऱ 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अफरीदी ने रासी वैन डर डुसेन, डेविड मिलर और नकबायोमजी पीटर को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट

Advertisement

अफरीदी पाकिस्तान के पहले औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। इस मुकाबले के बाद अफरीदी के नाम टेस्ट में 116, वनडे में 112 और टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हो गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा लसिथ मलिंगा, शाकिब अल हसन और टिम साउदी जैसे दिग्गजों ने ही किया था। 

ऐसा करने वाले तीसरे पाकिस्तानी

अफरीदी टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले हारिस रऊफ और शादाब खान ने ही यह मुकाम हासिल किया है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।  जिसमें डेविड मिलर ने 40 गेंदों में 82 रन और जॉर्ज लिंडे ने 24 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तान टीम 8 विकेट गवाकर 172 रन ही बना सकी। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज औऱ कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 62 गेंदों में 5 चौकें और 3 छक्कों की बदौलत 74 रन की धामी पारी खेली। वहीं सईम अयूब में 15 गेंदों में 31 रन बनाए। बल्लेबाजी करने पाकिस्तान के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार