पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 15वें मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने पेशावर ज़ाल्मी को 40 रन से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने पांच विकेट लेकर अपनी टीम के लिए जीत की राह आसान कर दी। लाहौर कलंदर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए जबकि पेशावर की टीम ने भी लड़ने का जज्बा दिखाया लेकिन वो 20 ओवरों में 201 रन ही बना सके और 40 रन से ये मैच हार गए।

Advertisement

इस मैच में शाहीन ने पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद हारिस का बल्ला तोड़ दिया और फिर अगली ही गेंद पर उनकी स्टंप उड़ाकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कुछ ओवर बाद, शाहीन ने पेशावर ज़ल्मी के कप्तान बाबर आज़म को भी आउट कर दिया। हालांकि, इस दौरान दो गेंदों में उन्होंने जो हारिस के साथ किया वो मैच का हाइलाइट रहा।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की बात करें तो उन्होंने अब तक पीएसएल में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक खेले गए चार मैचों में 10 विकेट लिए हैं। शाहीन ने पेशावर के खिलाफ 4 ओवरों में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

इस मैच में कलंदर्स ने फखर जमान (96) और अब्दुल्ला शफीक (75) की शानदार पारियों की बदौलत स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवरों में 240 का स्कोर खड़ा किया और अंत में ये स्कोर काफी साबित हुआ। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सैम बिलिंग्स ने भी नाबाद 47 रनों की पारी खेली। जबकि जाल्मी के लिए, सईम अयूब (51) और टॉम कोहलर-कैडमोर (55) ने हारिस (0) और बाबर (7) के जल्दी आउट होने के बाद तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े और जाल्मी की मैच में वापसी कराने की कोशिश की लेकिन उनकी पारियां जाल्मी की टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार