Shaheen Afridi Clean Bowled Jos Buttler: इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज जमकर कहर बरपा रहे हैं। फिर चाहे वो नसीम शाह हों या शाहीन अफरीदी। दोनों ही अपनी रफ्तार और स्विंग से बल्लेबाजों का जीना मुहाल कर रहे हैं। अगर इसका उदाहरण देखना हो तो आप 4 जून को लंकाशयर और नॉटिंघमशायर के बीच खेले गए मैच को देख सकते हैं जिसमें शाहीन अफरीदी ने ऐसी रॉकेट यॉर्कर डाली जिसका जोस बटलर के पास कोई जवाब नहीं था। 

Advertisement

शाहीन अफरीदी की इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मैच में शाहीन ने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की और 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इन दो विकेटों में जोस बटलर का विकेट सबसे शानदार था। शाहीन ने जोस बटलर को मिडिल स्टंप पर एक परफेक्ट यॉर्कर डाली। जब तक बटलर का बैट आता तब तक शाहीन की ये तेज़ रफ्तार वाली गेंद उनकी गिल्लियां उड़ा चुकी थी।

Advertisement

क्लीन बोल्ड होने के बाद बटलर का रिएक्शन देखने लायक था उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो बोल्ड हो गए थे। जबकि शाहीन का वही ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन देखने को मिला। बटलर ने आउट होने से पहले 16 गेंदों पर 23 रन बनाए। अगर इस मैच की बात करें तो लंकाशायर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेले और पूरी टीम 18.3 ओवरों में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इसके बाद 145 रनों का पीछा करने उतरी नॉटिंघमशायर की टीम ने 18.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। नॉटिंघमशायर की तरफ से सबसे ज्यादा 42 रन ओपनर जो क्लार्क ने बनाए। क्लार्क ने सिर्फ 24 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को आसान सी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार