पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस समय बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में चल रहे पहले टेस्ट में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं लेकिन इस टेस्ट मैच के बीच में ही उनके लिए एक खुशखबरी सामने आई है। शाहीन इस टेस्ट मैच के बीच में ही पिता बन गए हैं। इस तेज गेंदबाज की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।

Advertisement

ये खबर शनिवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, फैंस ने शाहीन को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। शाहीन के बेटे का नाम अली यार रखा गया है। शाहीन को मैच के पहले 25 ओवरों में एक भी विकेट नहीं मिला था लेकिन उनके बेटे के जन्म की खबर जैसे ही सामने आई उसके कुछ ही देर बाद शाहीन ने मैच का अपना पहला विकेट भी चटका दिया और उसके बाद उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

बांग्लादेशी बल्लेबाज हसन महमूद का विकेट लेने के बाद शाहीन ने क्रैडल सेलिब्रेशन किया जो दर्शा रहा था कि वो अपने बेटे अली यार के जन्म से कितना खुश हैं। ये सेलिब्रेशन करते वक्त उनके चेहरे की खुशी भी देखने लायक थी। आप उनका सेलिब्रेशन नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

आपको बता दें कि सितंबर 2023 में अंशा ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से शादी की थी। शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी शाहीन के पूरे करियर में एक सहायक साथी रही हैं। इस जोड़े के निकाह और शादी समारोह सुर्खियों में रहे और शाहीन ने बच्चे के जन्म तक अपनी पत्नी के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन आखिर में उन्होंने अपनी टीम के लिए पहला टेस्ट खेलने का फैसला किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार