पाकिस्तान के तेज गेंजबाद शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने सोमवार (24 अप्रैल) को न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। अफरीदी ने अपने कोटे के चार ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने दोनों विकेट पारी के पहले ही ओवर में चटकाए। 

Advertisement

तोड़ा कागिसो रबाडा का रिकॉर्ड

Advertisement

बतौर तेज गेंदबाज टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफरीदी ने अपने नाम कर लिया है। अफरीदी ने मैच पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने कागिसो रबाडा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 146 मैच में यह मुकाम हासिल किया था।  राशिद खान (134) और सईद अजमल (129) ही अफरीदी से तेज इस इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

उमर गुल की बराबरी की

पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अफरीदी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 15वीं बार पहले ओवर विकेट चटकाए हैं। अफरीदी ने पूर्व गेंदबाज उमर गुल की बराबरी की। 

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (98) के अर्धशतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में मार्क चैपमैन ने तूफानी शतक के दम पर 4 गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गवांकर जीत हासिल की। चैपमैन ने 57 गेंदों में 11 चौकों औऱ 4 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार