टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच बेशक पाकिस्तान ने 5 रन से जीत लिया लेकिन इस उतार-चढ़ाव से भरे मैच का अंत अंपायर के एक विवादित फैसले के साथ हुआ। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे और श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने शाहीन अफरीदी के इस ओवर की पहली चार गेंदों में 22 रन बना दिए थे जिसके बाद आखिरी गेंद पर छह रन चाहिए थे और श्रीलंका का स्कोर 19.5 ओवर में 207/6 था।

Advertisement

ऐसे में सभी की नज़रें शाहीन अफरीदी पर थीं, जिन पर मैच की आखिरी गेंद फेंकने का दबाव था। शाहीन ने आखिरी गेंद शनाका के रडार से दूर ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी जो कि बैट्समैन की पहुंच से काफी दूर थी लेकिन इसके बावजूद अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया, जिसके चलते श्रीलंका आखिरी गेंद पर रोमांचक मैच हार गया। अंपायर के इस फैसले से कैप्टन दासुन शनाका काफी हैरान थे।

Advertisement

यहां तक कि श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या के भी होश उड़ चुके थे कि अंपायर ने इस गेंद को वाइड क्यों नहीं दिया। वहीं, मैच के बाद फैंस भी सोच रहे थे कि अगर गेंद वाइड लाइन के बाहर थी तो अंपायर ने इसे वाइड क्यों नहीं दिया? अंपायर का फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला था क्योंकि इस फैसले से नतीजा श्रीलंका के पक्ष में जा सकता था। हाई-प्रेशर मैच में एक एक्स्ट्रा डिलीवरी अहम साबित हो सकती थी लेकिन ये फैसला पाकिस्तान के पक्ष में काम कर गया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि शाहीन अफरीदी की आखिरी बॉल को वाइड क्यों नहीं दिया गया तो बता दें कि क्योंकि बॉल ब्लू लाइन पर पिच हुई जिसे वाइड लाइन कहा जाता है और ऑन द लाइन वाइड हमेशा अंपायर कॉल पर होती है, तो यहां भी वही नियम लागू हुआ।क्योंकि बॉल ब्लू वाइड लाइन पर पिच हुई थी, तो ये अंपायर पर निर्भर करता है कि वो इसे वाइड देना चाहता है या नहीं। इस मामले में, अंपायर ने इसे वाइड सिग्नल न देने का फैसला किया जो गलत नहीं है। अंपायर के पास इसे वाइड सिग्नल देने का भी अधिकार था जिसे गलत फैसला भी नहीं कहा जाएगा। शायद अगर कोई दूसरा अंपायर होता तो इसे वाइड भी दे सकता था और फैसला श्रीलंका के पक्ष में जा सकता था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार