Shaheen Afridi Record: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज़ शाहीन अफ्रीदी (Shaheen Afridi) साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 14 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में सिर्फ एक विकेट चटकाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर शाहीन ऐसा करने में सफल होते हैं तो वो साउथ अफ्रीका के टी20 दिग्गज को पछाड़कर नंबर-1 बन जाएंगे।

Advertisement

तबरेज शम्सी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे शाहीन अफरीदी

Advertisement

पाकिस्तान के स्टार शाहीन के पास साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर तबरेज शम्सी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। दरअसल, पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज में तबरेज शम्सी ही वो गेंदबाज़ हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। वो पाकिस्तान के सामने 11 मैचों में 13 टी20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और ऐसा करते हुए वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

गौरतलब है कि शाहीन अफरीदी ने मौजूदा टी20 सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के 3 विकेट चटकाए थे। ऐसा करते ही वो शम्सी के बराबर पहुंच गए हैं। वो 12 मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में अगर वो तीसरे टी20 मैच में सिर्फ एक विकेट और चटका देते हैं तो इस लिस्ट में शम्सी को पछाड़कर नंबर 1 बन जाएंगे।

टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे

ये भी जान लीजिए कि शाहीन पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर चुके हैं। वो ऐसा करने वाले पाकिस्तान के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा सिर्फ शादाब खान और हारिस रऊफ ने ही ये कारनामा किया है।

Advertisement

इंटरनेशनल लेवल पर 300 से ज्यादा विकेट

आपको बता दें कि शाहीन अपने देश के लिए 300 इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले दिग्गज गेंदबाज़ों में से एक हैं। ये कारनामा पाकिस्तान के लिए अब तक सिर्फ 12 गेंदबाज़ ही कर सके हैं। शाहीन के नाम 162 इंटरनेशनल मैचों की 183 इनिंग में कुल 328 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार