तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (4/43) की शानदार गेंदबाजी के बदौलत पाकिस्तान ने यहां सबिना पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन वेस्टइंडीज को 109 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। पाकिस्तान ने विंडीज को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम की दूसरी पारी 219 रनों पर ही सिमट गई और उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। कैरेबियाई टीम की ओर से जैसन होल्डर ने 83 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए।

Advertisement

पाकिस्तान की जीत के साथ भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ और वह 14 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान 12-12 पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। 

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से अफरीदी के अलावा नोउमन अली ने तीन विकेट और हसन अली ने दो विकेट लिया। पाकिस्तान को इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 12 अंक मिले।

अफरीदी ने इस मैच में अपने करियर का सर्वश्रेठ प्र्दशन देते हुए 94 रन देकर कुल 10 विकेट चटकाए। अफरीदी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

इससे पहले, पांचवे दिन विंडीज की टीम ने 49 रन पर एक विकेट के नुकसान के साथ खेल की शुरुआत की। अल्जारी जोसेफ जो एक नाईट वाचमैन के रुप में 17 रन बना कर खेल रहे थे, उन्हे अफरीदी ने आउट कर मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद ही नक्रुमाह बोनर को तेज गेंदबाज हसन ने आउट कर एक विंडीज टीम को एक और झटका दिया।

 

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोस्टन चेज को हसन ने अपना दूसरा शिकार बना लिया और विरोधी टीम को मुसीबत में डाल दिया।

Advertisement

क्रीज पर मौजूद कप्तान क्रेग ब्रैथवेट का साथ देने आए जर्मेन ब्लैकवुड ने खेल को आगे बढ़ाते हुए टीम के स्कोर को तीन अंको तक पहुंचाया, पर वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और स्पिन गेंदबाज नोउमन के फिरकी में फंस गए।

कप्तान ब्रैथवेट एक तरफ से पारी को आगे बढ़ा रहे थे पर उनका साथ देने के लिए कोई बल्लेबाज नहीं था। कप्तान भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और नोउमन की गेंद पर 39 रन बना कर आउट हो गए।

काइल मायेर्स जो 32 रन बना कर खेल रहे थे उन्हें अफरीदी ने आउट कर विरोधी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। बारिश ने खेल के बीच में खलल जरुर डाली और अंपायर्स ने टी ब्रेक जल्दी घोषित किया।

Advertisement

टी ब्रेक के बाद क्रीज पर मौजूद होल्डर को नोउमन ने आउट कर दिया। अफरीदी एक बार और गेंदबाजी करने आए और केमार रोच जो सात रन बना कर खेल रहे थे और जोशुआ डा सिल्वा जो 15 रन बना कर खेल रहे थे, उन्हें आउट कर टीम को जीत की राह पर ले गए।

इसी मैदान पर हुए पहले टेस्ट मुकाबले को विंडीज ने एक विकेट से जीता था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार