भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ महा-मुकाबले में असफल रहे औऱ पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के हाथों एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट होते ही रोहित के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

Advertisement

रोहित टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ईशांत शर्मा, सुरेश रैना और अंजिक्य रहाणे पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। 

Advertisement

5 साल बाद हुआ ऐसा

रोहित टी-20 इंटरनेशनल में पांच साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले मे रोहित पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए थे। 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए मुकाबले में पहली बार ऐसा हुआ था। 

वर्ल्ड कप में दूसरे भारतीय

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

गौतम गंभीर के बाद रोहित दूसरे भारतीय ओपनर हैं, जो 0 पर आउट हुए हैं। इससे पहले गंभीर 2007 में डरबन में हुए मुकाबले में और 2012 में कोलंबो में हुए मुकाबले में 0 के स्कोर पर आउट हुए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार