पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी अपनी लहराती गेंद और सटीक यॉर्कर के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। पाकिस्तान अफगानिस्तान प्रैक्टिस मैच के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला। शाहीन ने अपनी तेज तर्रार यॉर्कर के दम पर दो विकेट चटकाए, लेकिन इस दौरान उनके हाथ के निकली एक यॉर्कर सीधा अफगानी सलामी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ के अंगूठे पर जाकर लगी। यह गेंद इतनी खतरनाक थी कि इसके बाद बल्लेबाज़ अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सका और उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा।

Advertisement

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के पहले ओवर में घटी। शाहीन अपने ओवर की चौथी गेंद डिलीवर कर रहे थे। गुरबाज़ अपनी पारी की पहली गेंद का सामना करने वाले थे और यहां शाहीन ने उन्हें यॉर्कर से सरप्राइज किया। शाहीन की सटीक यॉर्कर तेजी से बल्लेबाज़ के अंगूठे पर जाकर लगी जिसके बाद अफगानी बल्लेबाज़ बीच मैदान पर दर्द से कराहता नज़र आया। गुरबाज़ को गंभीर चोट लगी थी जिसके कारण उनके साथी खिलाड़ी उन्हें अपनी पीठ पर उठाकर मैदान के बाहर लेकर गए।

Advertisement

बता दें कि शाहीन की यॉर्कर से गुरबाज़ को काफी चोट आई है जिस वज़ह से उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल लेकर जाया गया है। वहां अफगानी बल्लेबाज़ के स्कैन किए जा रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से गुरबाज़ का चोटिल होना अफगानिस्तान के लिए बड़ा झटका हो सकता है। ऐसे में अफगानी फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि गुरबाज़ को ज्यादा चोट ना आई हो।

बात करें अगर शाहीन के बारे में तो इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने चोट के कारण एशिया कप मिस किया था, लेकिन अब वह अपनी फिटनेस प्राप्त करके एक बार फिर मैदान पर वापसी कर चुके है। इस मुकाबले में अफरीदी ने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले वॉर्मअप मैच में उन्होंने 2 ओवर में महज़ 7 रन खर्चे थे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार