11 मार्च, दुबई (CRICKETNMORE)। दुबई में खेले गए पाकिस्तान सुपरलीग के 22वें मैच में कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को 63 रन से हरा दिया। इस मैच में जहां कराची किंग्स के लिए गेंदबाज के तौर पर शाहिद अफरीदी ने कमाल किया और 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

अफरीदी की गेंदबाजी का ही कमाल था कि मुल्तान सुल्तान की टीम कराची किंग्स के द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में सफल नहीं रह सकी।

आपको बता दें कि कराची किंग्स के बल्लेबाज खासकर बाबर आजम के 58 रन और जो डेनली 78 रन की पारी खेली थी जिसके कारण कराची किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बनाए थे। जिसके जबाव में मुल्ताल सुल्तान की टीम 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपरलीग में गेंदबाज के तौर पर एक खास और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शाहिद अफरीदी पाकिस्तान सुपरलीग के इतिहास में सबसे ज्यादा ओवर मेडन करने वाले गेंदबाज बन गए। पाकिस्तान सुपर लीग में अबतक शाहिद अफरीदी ने 4 ओवर मेडन करी है।

इसके अलावा शाहिद अफरीदी पाकिस्तान सुपरलीग 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार