20 अगस्त। केरल की बाढ़ से तबाही का मंजर है। केरल में आए विपदा से निपटने के लिए सरकार हर तरह से कोशिश कर रही है। केरल में तबाही के कारण हर कोई अपनी तरफ से मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी ने ट्विट कर केरल में बाढ़ से आई तबाही पर शोक जताया है और साथ ही शाहिद अफरीदी फाउंडेशन से मदद के लिए भी हाथ आगे बढ़ाया है।
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन का नाम होपनॉटआउट है। शाहिद अफीरीदी ने आगे ये भी लिखा है कि उनका फाउंडेशन केरल बाढ़ पीड़ितो की मदद करेगा।