50 ओवर वर्ल्ड का आगाज होने में कुछ हफ्तों का समय बचा है और इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आईसीसी के इस मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान टीम का चुनाव किया है। शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम में नसीम शाह और स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को जगह नहीं दी है। वहीं उन्होंने अपनी टीम में हसन अली को चुना है। अफरीदी की टीम में जमान खान और इमाद वसीम भी शामिल हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने अपनी टीम का चुनाव एशिया कप के बाद किया है। बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान की टीम वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी जैसे कि उनसे उम्मीद की जा रही थी। टूर्नामेंट से पहले ऐसा माना जा रहा था कि एशिया कप 2023 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा, लेकिन सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान को भारत और श्रीलंका दोनों से ही हार का सामना करना पड़ा जिस वजह से वह फाइनल तक का सफर तय नहीं कर सके।

Advertisement

यही वजह है अफरीदी ने अब पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप का स्क्वाड चुनते हुए मोहम्मद नवाज को बाहर कर दिया है। बता दें कि एशिया कप के दौरान जहां स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल रही थी वहीं नवाज अपनी टीम के लिए कुछ खास योगदान करने में नाकाम रहे। दूसरी तरफ नसीम शाह टूर्नामेंट के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुए जिस वजह से अफरीदी ने उन्हें भी अपनी टीम में जगह नहीं दी है। नसीम शाह की जगह शाहिद अफरीदी पाकिस्तान की टीम में हसन अली को देखना चाहते हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

शाहिद अफरीदी ने चुनी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम 

Also Read: Live Score

बाबर आजम, फखर जमान, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिज़ावन, शादाब खान, सलमान अली, सऊफ शकील, उसामा मीर, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, जमान खान, अरशद इकबाल, हसन अली (अगर फिट हो), शाहीन शाह अफरीदी

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार