टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने हशमतउल्लाह शाहिदी जब नौ साल के थे, तभी से उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था और उनके पिता उन्हें काबूल में एक क्लब में लेकर गए थे।

Advertisement

24 साल उम्र में ही अफगानिस्तान के लिए विश्व कप खेल चुके 26 वर्षीय शाहिदी यहां शेख जाएद स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने हैं।

Advertisement

मात्र अपना पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे शाहिदी ने 443 गेंदों पर 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 200 रनों की नाबाद पारी खेली। वह 590 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे।

शाहिदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फेसबुक पेज पर एक वीडियो में कहा कि उनकी मां हर समय उनकी पारी देखती हैं, जबकि उनके पिता ने शुरू से ही उन्हें सहयोग दिया है।

शाहिदी ने वीडयो में कहा, "जब मैं 9 साल का था तब मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया था और तब से मैं खेल रहा हूं। मैंने अपने भाइयों के साथ घर पर खेलना शुरू किया। मेरे पिता हमेशा मुझे सपोर्ट करते रहे। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम अच्छे हो तो मैं तुम्हें एक क्रिकेट एकेडमी में ले जाऊंगा। फिर, मैंने काबुल में एक एकेडमी में खेलना शुरू कर दिया।"

 

उन्होंने कहा, "जल्द ही मैंने अंडर-15 में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और फिर 2010 में अफगानिस्तान के लिए अंडर-19 विश्व कप में खेला। 2013 में मैं पहली बार अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम में शामिल हुआ।"

Advertisement

शाहिदी ने श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को अपना रोल मॉडल मानने वाले शाहिदी अंत तक अपनी बल्लेबाजी को जारी रखना चाहते हैं।

शाहिदी ने कहा, "मुझे संगकारा को खेलते हुए देखना पसंद था। मैंने हमेशा उन्हें और उनके खेल को देखा। वह मेरे आदर्श रहे हैं। वनडे में हम हमेशा 50 ओवर तक खेलने के लिए संघर्ष करते हैं, इसलिए मैं आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं 100 का स्कोर करना चाहता हूं और अपने देश के लिए बहुत कुछ हासिल करना चाहता हूं। मैं शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना चाहता हूं।"

Advertisement

शाहिदी ने जैसे ही अपना दोहरा शतक पूरा किया, उसके ठीक बाद ही अफगानिस्तान ने चार विकेट पर 545 रन बनाकर अपनी पहली पारी की घोषणा कर दी। टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान का अब तक का यह सर्वोच्च स्कोर हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार