IND vs PAK: टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया को एम एस धोनी का साथ मिला है। थाला धोनी बतौर मेंटर टीम के साथ हैं ऐसे में उन्हें अक्सर भारतीय खिलाड़ियों के बीच घिरा हुआ देखा जाता है। धोनी की दीवानगी पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स में भी काफी है इसका उदाहरण प्रैक्टिस सेशन के दौरान देखने को मिला।

Advertisement

पाकिस्‍तानी पत्रकार ने धोनी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पाकिस्‍तानी क्रिकेटर धोनी को अपने पास से गुजरता देखकर उनसे बात करने की इच्छा प्रकट करते हुए नजर आता है। धोनी शुरुआत में तो अपने साथ चल रहे शख्‍स से बात कर रहे होते हैं, लेकिन जैसे ही वो शाहनवाज धानी की ओर देखते हैं वैसे ही हाथ हिलाकर उनकी ओर इशारा करते हैं। 

Advertisement

धोनी को शाहनवाज धानी से बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो को शेयर करने के साथ पत्रकार ने उसके कैप्शन में लिखा, 'शाहनवाज ने धोनी से कहा कि 'आप धोनी हैं... मैं दहानी हूं।' वीडियो देखकर साफ इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहनवाज धानी एम एस धोनी के बहुत बड़े फैन हैं जो उन्हें सामने देखकर खुद को रोक नहीं सके।

शाहनवाज धानी ने 18 T20 मैचों में 29 विकेट्स चटकाए हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 24 अक्टूबर यानी आज टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच के दौरान आमने-सामने होंगी। 2019 वर्ल्ड कप में अंतिम बार दोनों ही टीमें ICC इवेंट में एक दूसरे से टकराई थी जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार