IND vs WI 3rd ODI Highlights: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में शाई होप (Shai Hope) ने कप्तानी पारी खेलकर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से जीत दिलाई और भारत का सीरीज में क्लीन स्वीप करने का सपना भी तोड़ दिया।

Advertisement

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली।

राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने भी अपनी फॉर्म जारी रखते हुए 85 गेंदों में 92 रन बनाए। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रुतुराज गायकवाड़ ने भी अच्छी लय दिखाते हुए 69 गेंदों में 57 रन बनाए थे। 

वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में जेडन सील्स सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं कीमो पॉल ने 2 विकेट लिए, जबकि गुडाकेश मोती को 1 सफलता मिली।

352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को कप्तान शाई होप और आमिर जांगू ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए दूसरे विकेट के लिए 109 रन की अहम साझेदारी की। आमिर जांगू ने 56 गेंदों में 67 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भी शाई होप ने एक छोर संभाले रखा। निचले क्रम में कीमो पॉल ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 35 गेंदों में 44 रन की उपयोगी पारी खेली।

दूसरी तरफ शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और भारतीय गेंदबाजों को मैच में आने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 143 गेंदों में नाबाद 162 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। होप की इस शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में नमन धीर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ को सिर्फ 1-1 विकेट ही मिल पाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत 2-1 के अंतर से किया। भारत ने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी, लेकिन आखिरी मैच में कैरेबियाई टीम ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार