भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने दर्शकों की धड़कनें तेज़ कर दीं। ये हास्यास्पद लेकिन खतरनाक क्षण वेस्टइंडीज़ की पारी में तब देखने को मिला जब बल्लेबाज़ शाई होप और टेविन इमलाच विकेटों के बीच एक रन लेने के प्रयास में लगभग आपस में टकरा गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना तब हुई जब दोनों खिलाड़ी रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आपसी तालमेल की कमी के चलते एक-दूसरे से टकराने के बहुत करीब आ गए। आखिरी क्षण में दोनों ने अपनी दिशा बदली और टकराने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल भी इन खिलाड़ियों की रनिंग देखकर घबरा गए और उनके कुछ शब्द स्टंपमाइक में रिकॉर्ड हो गए।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन का अंत होने तक भारत ने अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक ठोकते हुए और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने वेस्टइंडीज के 3 विकेट चटकाते हुए धमाल मचा दिया। दिन के खेल के अंत तक वेस्टइंडीज ने 140 रनों के स्कोर पर अपने 4 विकेट खोए और अब तीसरे दिन उनपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत टीम इंडिया ने 318/2 के स्कोर के साथ की थी, जिसके बाद दिन के दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल अनलक्की तरीके से रन आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल ने पारी को संभाला और 196 गेंदों पर 16 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए नाबाद 129 रन बनाए। शुभमन गिल के अलावा टीम इंडिया के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने 54 गेंदों पर 43 रन ठोके, वहीं ध्रुव जुरेल ने नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 79 गेंदों 44 रनों की शानदार पारी खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार