22 फरवरी,नई दिल्ली। कोलंबो में खेले गए पहले वनडे मैच में मेहमान टीम वेस्टइंडीज को श्रीलंका के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शाई होप ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 140 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 115 रन बनाए। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने एशिया में अपने 1000 वनडे रन भी पूरे कर लिए।

Advertisement

इसके साथ ही होप एशिया में सबसे तेज 1000 वनडे रन मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 15 पारियां खेली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम था। आजम ने इसके लिए 17 पारियां खेली थी। 

इस मामले में होप ने दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ दिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार