22 सितंबर,नई दिल्ली। कप्तान शाकिब अल हसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए टी-20 ट्राई  सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया।  अफगानिस्तान के 138 रनों के जवाब में मेजबान बांग्लादेश ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर जीत हासिल की।

 
Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब को उनके ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। ओपनर हजरतुल्लाह जजई ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 29 रन और शफ़ीक़ुल्लाह शफ़ीक़ ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश के लिए अफीफ हुसैन ने दो विकेट, वहीं मुस्तफिजुर रहमान,शाकिब अल हसन, शफीउल इस्लाम और मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही औऱ दोनों ओपनिंग बल्लेबाज सिर्फ 12 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाकिब ने मुस्तफिजुर रहमान (26) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़ा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे,लेकिन शाकिब ने एक छोर संभाले रखा और अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। शाकिब ने 45 गेंदों में 8 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान और डेब्यू मैच खेल रहे नवीन उल हक ने 2-2 और मुजीब उर रहमान और गुलाबदिन नैब ने 1-1 विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार