श्रीलंका के खिलाफ 30 मार्च से चटगांव में होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट के लिए बांग्लादेश ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को टीम में शामिल किया है। 1 साल बाद टीम में लौटे शाकिब आखिरी बार इस फॉर्मेट में अप्रैल 2023 में खेले थे। 

Advertisement

शाकिब को तौहीद हृदयोय की जगह टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में हृदयोय बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, इसमें मेहमान टीम ने 328 रन से विशाल जीत हासिल की थी। इसके अलावा चोट के कारण बाहर हुए अनकैप्ड मुसफिक हसन की जगह हसन महमूद को मौका मिला है। मुसफिक के बाएं टखने में चोट लगी है और उन्हें रिहैब की दरकार है। महमूद ने टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है, हालांकि वह बांग्लादेश के लिए 39 लिमिटेड ओवर मैच खेले हैं। 

Advertisement

शाकिब ने बांग्लादेश के लिए अभी तक 66 मैच खेले हैं, और वह आखिरी बार आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। वह पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए आखिरी इंटरनेशऩल मैच खेला था। इसके बाद वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के लिए और ढाका प्रीमियर डिविजन लीग में शेख जमाल धनमंडी क्लब के लिए दो मैच खेले। 

बता दें कि आंख की हालत की हाल के चलते शाकिब श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। 

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम

Also Read: Live Score

Advertisement

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), जाकिर हसन, महमुदुल हसन, शादमान इस्लाम, लिटन दास, मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, शहादत हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, खालिद अहमद, नाहिद राणा, हसन महमूद।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार