आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ी चाल चलते हुए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बांग्लादेश का नया T20 कप्तान बनाया है। ऐसे में बांग्लादेशी फैंस को उम्मीद है कि शाकिब की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, इसी बीच शाकिब ने भी कप्तान बनने के बाद पहला रिएक्शन दिया है और अपने समर्थकों से कहा है कि वो एकदम से कुछ भी नहीं बदल पाएंगे।

Advertisement

शाकिब का कहना है कि बदलाव सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा नहीं लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बांग्लादेश की टीम का भाग्य जल्द ही बदल जाएगा, वो मूर्खों के राज में रह रहे हैं। शाकिब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले एशिया कप के साथ-साथ अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में भी बांग्लादेश की कप्तानी करने वाले हैं।

Advertisement

क्रिकबज्ज के साथ बातचीत के दौरान शाकिब ने कहा, "मेरा कोई लक्ष्य नहीं है। मेरा एकमात्र उद्देश्य ये है कि हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और इसके लिए यही तैयारियां हैं। अगर कोई सोचता है कि मैं एक या दो दिनों में चीजों को बदल सकता हूं या कोई और इसे बदलने के लिए आएगा, तो हम मूर्खों के राज में रह रहे हैं। देखिए, हमने पहली बार 2006 में इस प्रकार का संस्करण खेला था। तब से, हमारे पास एशिया कप फाइनल को छोड़कर अच्छे परिणाम नहीं आए हैं। हम इस संस्करण में उस बिंदु से बहुत पीछे हैं इसलिए हमारे पास एक नई शुरुआत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।”

इसके साथ ही शाकिब का ये भी मानना ​​है कि टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही टीम आगे बढ़ेगी। एक कप्तान के रूप में शाकिब का पहला असाइनमेंट एशिया कप होने वाला है और एशिया कप में अगर बांग्लादेश की टीम अच्छा करके टी-20 वर्ल्ड कप में जाएगी तो वो बाकी टीमों के लिए एक चुनौती बन सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार