शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम ने अफगानिस्तान को एशिया कप के तीसरे मैच में जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया। ऐसे में अफगानिस्तान को एक बार फिर से रहमानुल्लाह गुरबाज़ से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन वो बांग्लादेशी गेंदबाज़ों के सामने फिसड्डी साबित हुए और आउट होने से पहले 18 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना सके।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को अटैक करने की कोशिश की लेकिन चुस्त-चालाक शाकिब के आगे उनकी हीरोगिरी नहीं चली। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने क्रीज़ से बाहर निकलकर शाकिब की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को छू भी नहीं पाए। वो क्रीज़ से इतनी दूर जा चुके थे कि वापस ही नहीं लौट सके और विकेटकीपर मुशफिकर रहीम ने औपचारिकता पूरी करते हुए उनकी गिल्लियां बिखेर दी।

Advertisement

इस तरह से स्टंप आउट होने के बाद निराशा गुरबाज़ के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। गुरबाज़ का बड़ा विकेट लेने के बाद शाकिब एंड कंपनी खुशी से झूम उठी। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर एशिया कप की बात करें तो ये ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान का आखिरी मैच है और अगर मोहम्मद नबी की टीम बांग्लादेश को भी हरा देती है तो वो सुपर-4 में चले जाएंगे।

जबकि अगर बांग्लादेश ये मैच हारा तो सुपर-4 में जाने के लिए उनका सीधा मुकाबला श्रीलंका से होगा। फिर बांग्लादेश और श्रीलंका में से जो भी टीम जीतेगी वो अफगानिस्तान के साथ सुपर-4 में चली जाएगी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले को किसी भी कीमत पर जीतना चाहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार