Shamar Joseph Clean Bowled Shahadat Hossain: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जमैका के सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के अंत तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं और इसके साथ ही बांग्लादेश की कुल बढ़त 211 रन की हो गई है। 

Advertisement

इस मैच की पहली पारी के बाद वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर थी लेकिन बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज इस मैच में पिछड़ती हुई नजर आ रही है। हालांकि, अभी तक इस टेस्ट में वेस्टइंडीज के युवा तेज़ गेंदबाज़ शमर जोसेफ ने अपने प्रदर्शन से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहली पारी में 3 विकेट लेने ेके बाद वो दूसरी पारी में भी दो विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

इस बीच उन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में एक ऐसी गेंद डाली जिस पर दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज़ भी आउट हो जाता। जोसेफ की इस गेंद पर बांग्लादेशी बल्लेबाज़ शहादत हुसैन को कुछ भी पता नहीं चला और वो क्लीन बोल्ड हो गए। 39वें ओवर की चौथी गेंद पर जोसेफ ने एक तेज लेंथ की गेंद फेंकी जो पिचिंग के बाद सीधी रही और शहादत हुसैन के बल्ले को मिस करती हुई स्टंप्स पर जा लगी।टेस्ट के दूसरे दिन शहादत हुसैन दीपू 89 गेंदें खेलने के बाद भी 22 रन ही बना पाए। इसके बाद वो दूसरी पारी में भी 28 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ का शिकार बने।

फिलहाल इस मैच में बांग्लादेशी टीम ड्राइविंग सीट पर है और अब अगर उन्होंने यहां से कोई गलती नहीं की तो वेस्टइंडीज के लिए ये टेस्ट मैच बचाना मुश्किल होगा। हालांकि, दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और पहली ही ओवर में महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शादमान इस्लाम ने 46 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 42 रन, शाहदात हुसैन दीपू ने 28 रन औऱ लिटन दास ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अब तक वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में शमर जोसेफ ने 2 विकेट, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ औऱ जस्टिन ग्रीव्स ने 1-1 विकेट लिया है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार