कोलकाता, 4 मई (CRICKETNMORE): भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा है कि अगर बंगाल के गेंदबाज मोहम्मद समी फिट होते हैं तो वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की प्राथमिकता हैं। गांगुली ने अपने इस बयान के पीछे समी के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का हवाला दिया है।

Advertisement

गांगुली ने कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच ईडन गरडस स्टेडियम में खेले जा रहे मैच से इतर कहा, "समी ने कल के मैच में शानदार प्रदर्शन किया। जिस गेंद पर डेविड वार्नर आउट हुए वह शानदार थी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर वह फिट होते हैं तो टीम की प्राथमिकता हैं। उनको लेकर कोई संशय नहीं है।" स्पोर्ट्स एंकर अर्चना विजया ने ट्विटर ट्रोलर्स की लगाई क्लास, हुई सबकी बोलती बंद

दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए समी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वार्नर और केन विलियमसन के दो अहम विकेट लिए थे और चार ओवरों में 36 रन दिए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

गंगुली ने कहा कि भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पर संशय है लेकिन अगर भारतीय टीम हिस्सा लेती है तो नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना जाना चाहिए।

गांगुली ने कहा, "गंभीर शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए उन्हें बाहर रखना अच्छा नहीं होगा। इस समय लोकेश राहुल भी चयन के लिए मौजूद नहीं हैं।"

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के इस आईपीएल में खराब प्रदर्शन पर गांगुली ने कहा, "उन्होंने शुरुआत में ही लय खो दी थी। इसके बाद खेल के इस प्रारूप में वापसी करना मुश्किल होता है। आपके पास ज्यादा समय नहीं होता।"

उन्होंने कहा, "उनके कुछ मुख्य खिलाड़ी विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नहीं खेले थे। टीम में बड़े नामों को होना हमेशा इस बात की गांरटी नहीं देता कि आप अच्छा करेंगे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार