पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है और इस अभ्यास मैच के पहले दिन पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान शान मसूद ने अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ पहले दिन (6 दिसंबर) कैनबरा के मनुका ओवल में शानदार शतक के साथ दौरे की शुरुआत की।

Advertisement

पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद शान मसूद ने पारी को संभालने का काम किया और 169 गेंदों में शतक लगा दिया। ये 34 वर्षीय शान मसूद का 25वां प्रथम श्रेणी शतक था और इस दौरान वो पूरे कंट्रोल में भी दिखे। शान मसूद के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक भी नहीं लगा पाया।

Advertisement

यहां तक कि बाबर आजम भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 88 गेंदों में 40 रन बनाकर चलते बने। भारत में क्रिकेट विश्व कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को टी-20 और टेस्ट से कप्तानी छोड़नी पड़ी थी जिसके बाद शान मसूद को पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के रूप में नामित किया गया था।

Also Read: Live Score

शान मसूद ने इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की है उसने पाकिस्तानी टीम और फैंस को काफी उम्मीदें दी होंगी क्योंकि अगर पाकिस्तानी कप्तान का ये प्रदर्शन इस दौरे पर जारी रहा तो पाकिस्तानी टीम इतिहास रचने के बारे में सोच सकती है लेकिन इसके लिए शान को बाबर आज़म के साथ-साथ बाकी बल्लेबाजों का भी साथ चाहिए होगा। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाना है ऐसे में पाकिस्तानी टीम इस इकलौते अभ्यास मैच में अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कोशिश करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार