नई दिल्ली, 28 अगस्त | एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर को स्पिनर नाथन लॉयन का मजाक उड़ाने के लिए आड़े हाथों लिया है। मैच के चौथे दिन लॉयन ने बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके मैच में जैक लीच को रन आउट करने का मौका गंवा दिया था। अगर लॉयन उस रन आउट में सफल हो जाते तो मैच इंग्लैंड के बजाए आस्ट्रेलिया की झोली में होता, साथ ही एशेज सीरीज भी।

Advertisement

प्रायर और लॉयन का विवाद काफी पुराना रहा है। लॉयन की बड़ी गलती के बाद प्रायर ने उनकी टांग खिंचने का मौका नहीं छोड़ा और माखौल उड़ाती हुई इमोजी ट्वीट करते हुए लिखा कि 'नाथन लॉयन आराम से सो।'

Advertisement

इस पर वार्न ने प्रयार को लताड़ा और लिखा, "एक्सक्यूज मी? लॉयन ने आपके साथ हंसी मजाक की थी, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस तरह का अपरिपक्व व्यवहार करें। बड़े होइए, इस तरह के मूर्खतापूर्ण कमेंट काफी हो गए। टेस्ट क्रिकेट और एशेज के एक बेहतरीन मैच का जश्न मनाइए।"

वार्न ने प्रायर का साथ देने वाले इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर क्रिस एडम्स को भी नहीं बख्शा जिन्होंने आस्ट्रेलियाई मीडिया पर हार को बर्दाश्त न करने के आरोप लगाए थे। 

प्रयार के ट्वीट के साथ एडम्स ने ट्वीट किया, "यह हमेशा से रहा है।"

इस पर वार्न ने लिखा, "हम सभी को टेस्ट क्रिकेट और बेन स्टोक्स तथा एशेज का जश्न मनाना चाहिए। यह वाहियात, बेकार बातें गैरजरूरी हैं। मैं इस तरह की छींटकशी के लिए तैयार रहता हूं और जवाब देता हूं, लेकिन मैट प्रायर और क्लब क्रिकेटर एडम्स की यह तो वाहियात और बचकाना हरकत है।"इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी प्रयार से लॉयन का मजाक न उड़ाने की बात कही थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार