भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 39 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 290 रन पीछे चल रहा है।

Advertisement

इस टेस्ट के दूसरे दिन के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने एक बड़ी भविष्यवाणी की थी और लंच तक उनकी भविष्यवाणी सच साबित होती हुई नजर आ रही है।

Advertisement

दरअसल, वॉर्न ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, 'चेन्नई में इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे टेस्ट में आज के खेल के लिए मेरी भविष्यवाणी ! भारत 359 रन पर ऑलआउट हो जाएगा और इंग्लैंड को 157 रन पर ऑलआउट करने के बाद चाय के बाद फिर से बल्लेबाजी करेगा।'

अगर लंच तक इंग्लैंड का स्कोर देखें तो वॉर्न की भविष्यवाणी बिल्कुल सच होती दिख रही है लेकिन इंग्लैंड की टीम अगर 157 रन तक भी पहुंचती है तो भी उन्हें बेन स्टोक्स के बल्ले से रन चाहिए होंगे। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार