14 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2018 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट में प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनाए रखा है।
एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स के लिए ये बड़ी खुशखबरी मिली है तो वहीं दूसरी ओर एक बुरी खबर से राजस्थान रॉयल्स के फैन्स का सामना हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज मेंटॉर शेन वार्न अब आने वाले मैचों में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा नहीं होगें। इस बात की जानकारी वॉर्न ने ट्विट और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर दी है।
शेन वॉर्न ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लिखा कि यह आईपीएल में मेरा आखिरी दिन है। मैं वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहा हूं। हालांकि वॉर्न ने आईपीएल 2018 के बीच में खुद को अलग करने के कारण के बारे में खुलासा तो नहीं किया लेकिन जोस बटलर, बेन स्टोक्स और संजू सैमसन को भविष्य का सुपरस्टार जरूर बताया है।