ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का विवादों से गहरा नाता रहा है। रंगीले वॉर्न एक बार फिर बड़े विवाद में फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की रिएलिटी शो स्टार और मॉडल जेसिका पॉवर ने वॉर्न पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेसिका पॉवर ने शेन वॉर्न से जुड़े कई मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्हें सनकी बताया है। जेसिका ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी लगाते हुए वॉर्न पर निशाना साधा है। 

Advertisement

जेसिका ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं उसके अनुसार शेन वॉर्न उनसे होटल रूम में मिलने को कहे रहे हैं। जिसके जवाब में जेसिका शेन वॉर्न से होटल में मिलने की बात से इनकार करते हुए कहती हैं कि वे उस तरह की लड़की नहीं हैं जिस तरह की वॉर्न उन्हें समझ रहे हैं। जेसिका ने कहा है कि पिछले कुछ हफ्तों से शेन वॉर्न की यह हरकत चालू है।

Advertisement

जेसिका ने कहा, 'मुझे जब वॉर्न ने कुछ मैसेज भेजे तो काफी अजीब लगा। उन्होंने मुझे कुछ ऐसी चीजें भेजी जो आपत्तिजनक थीं। मैंने जब उनके मैसेज का रिप्लाई नहीं किया तब उनकी तरफ से अश्लील मैसेज आने शुरू हो गए। एक पल के लिए मुझे विश्वास नहीं हुआ कि शेन वॉर्न मुझे ऐसे मैसेज भेज रहे हैं।'

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि शेन वॉर्न का नाम विवादों से जुड़ा हो इससे पहले ब्रिटेन की एक नर्स ने भी उन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था जिसे वॉर्न ने स्वीकारा भी था। वॉर्न ने 15 साल लंबे अंपने इंटरनेशनल करियर में 145 टेस्ट और 194 वनडे मैच खेले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार