शेन वार्न की महिला को किस करते हुए फोटो हुई वायरल

Updated: Sun, Jun 19 2016 21:01 IST
शेन वार्न की महिला को किस करते हुए फोटो हुई वायरल ()

19 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के लैजेंड स्पिन गेंदबाज एक बार फिर अपने हरकत से मीडिया के खबरों में आ गए हैं। इस बार शेन वार्न लंदन की खुली सड़कों पर एक खुबसूरत महिला को किस करते हुए पकड़े गए हैं। जी हां आपने सही पढ़ा एक अंग्रेजी अखबार DNA में छपी खबर के मुताबिक लंदन में अपने नाइट आउट के दौरान शेन वार्न की एक फोटो क्लिक हुई है जिसमें वार्न अपनी नई गर्लफ्रेंड को किस कर रहे हैं।

हालांकि इस मामले में वार्न ने अभी चुप्पी साधी हुई है।

आपको बता दें कि शेन वार्न महिला के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें प्लेय बॉय के तौर पर भी देखा जाता रहा है। शेन वार्न इन दिनों अकेले रह रहे हैं क्योंकि साल 2013 में  एलिजाबेथ हर्ले से अपने रास्ते वार्न ने अलग कर लिए थे।

शेन वार्न अपने क्रिकेट के दिनों में लड़कियों के मामले में काफी विवाद में रहे थे यहि कारण था कि उनके लाइफ पर आधारित एक बायोग्राफिक जिसका नाम स्पून आउट है उसमें में दावा किया गया था कि वार्न 1000 महिला के साथ रिश्ते रहे हैं और सिर्फ पांच दफा ही पकड़े गए हैं।

शेन वार्न 2 बेटी और 1 बेटे के पिता हैं। अब इस खबर के बाद देखना होगा कि क्या वार्न तीसरी बार रिलेशनशिप में बंधते  हैं या  नहीं।

कुछ दिनों पहले शेन वार्न ने अपनी मनपंसद  टी- 20 टीम ट्विटर पर घोषित करी थी जिसमें कोहली, गेल, वॉटसन और डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी को अपनी फेवरेट टी- 20 टीम में शामिल किया था।

यहां देखें वो ट्विट-

फोटो - ट्विटर

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें