सिडनी, 28 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के फाइनल में शतक लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा खिताब दिलाने वाले शेन वॉटसन के बारे में उनके हमवतन मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि वॉटसन अभी भी आस्ट्रेलिया के खेल सकते हैं। वॉटसन ने फाइनल में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

स्टोइनिस का मानना है कि वॉटसन को आस्ट्रेलियाई जनता ने कमतर आंका। स्टोइनिस के मुताबिक वॉटसन में अभी भी आस्ट्रेलिया के लिए टी-20 खेलने का दम है। 

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टोइनिस के हवाले से लिखा है, "वह अभी भी आस्ट्रेलिया के लिए खेल सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि वह अभी परिवार के साथ समय बिताने का लुत्फ उठा रहे हैं। वह साथ ही दूसरे टूर्नामेंट खेलने का लुत्फ ले रहे हैं।"

स्टोइनिस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। 

उन्होंने कहा, "हमने भारत में बात की थी। कुछ वर्षो से वो मेरे मेंटॉर रहे हैं। उनके अंदर करियर के अंत तक दिन ब दिन बेहतर होने की भूख है। इसलिए वह इतना अच्छा खेल रहे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जब आस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे थे तब आस्ट्रेलियाई पब्लिक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार