March 22 (CRICKETNMORE) - ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल ऑलराउंडरों में शुमार हैं। बतौर ऑलराउंडर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह सिर्फ यूसुफ पठान ही उनसे आगे हैं।

Advertisement

वह पिछले लगातार 10 सीजन से इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। 2008 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े औऱ लगातार 8 साल तक टीम का हिस्सा रहे। राजस्थान पर दो साल तक बैन लगने के बाद 2016 और 2017 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम का हिस्सा रहे। आईपीएल 2018 में वह एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा है।

Advertisement

वॉटसन ने बतौर बल्लेबाज 102 मैचों में 31.21 की औसत से 2622 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक औऱ 14 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 104 रन रहा है।

वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 28.26 की औसत और 7.83 की इकोनमी रेट से 86 विकेट हासिल किए हैं।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार