31 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे वन डे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है। पहले तीन वन डे मैचों में जीत हासिल कर विराट कोहली ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। 

Advertisement

भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। केदार जाधव, यजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार की जगह मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। शार्दुल इस मुकाबले से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम में भी तीन बदलाव किए गए हैं। आज के मुकाबले में श्रीलंका की कप्तानी की जिम्मेदारी लसिथ मलिंगा को सौंपी गई है। 

Advertisement

वैन्यू: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

टॉस: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बूमरा, शार्दुल ठाकुर

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलशान मुनावीरा, कुशल मेंडिस, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, मिलिंदा सिरीवर्दना, वनिदु हसरंगा, अकिला धनंजय, मिलिंगा पुष्पककुमार, विश्वा फर्नांडो, लसिथ मलिंगा (कप्तान)

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार