आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग का सिलसिला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी जारी रहा। पंजाब के लिए इस मैच में शशांक सिंह टीम में वापसी कर रहे थे और इस मैच में भी उनकी खऱाब फील्डिंग का सिलसिला देखने को मिला। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर बाउंड्री पर हेनरिक क्लासेन का एक आसान सा कैच टपका दिया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
शशांक इससे पहले जितने भी मैच खेले थे उनमें उनकी खराब फील्डिंग देखने को मिली थी और उम्मीद जताई जा रही थी कि कुछ मैचों में आराम के बाद उनकी फील्डिंग में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ये सनराइजर्स की पारी का 9वां ओवर था और ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने क्लासेन को फंसा भी लिया था लेकिन बाउंड्री पर खड़े शशांक ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया जिसके बाद क्लासेन को जीवनदान मिल गया।
शशांक की ये खराब फील्डिंग देखकर ना सिर्फ चहल बल्कि हर कोई हैरान था। मज़े की बात ये रही कि उसी दौरान पंजाब किंग्स के डगआउट में हेड कोच रिकी पोंटिंग भी ब्रॉडकास्टर्स से बात कर रहे थे और उनसे तभी पंजाब की फील्डिंग पर भी सवाल पूछ लिया गया। शशांक के इस ड्रॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला किया है। इस मैच में पंजाब की टीम में एक बदलाव हुआ है जबकि हैदराबाद की टीम में एक बदलाव किया है। इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल