भारत में हर तरफ लोग कोरोना की कहर से जूझ रहे है और इसका असर देश में जारी आईपीएल के 21वें सीजन तक पहुंच गया है। पहले केकेआर के कुछ खिलीड़ियों को कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया और अब ताजा खबर के अनुसार टीम की ओर से खेलने वाले शेल्डन जैक्सन के घर उनकी आंटी की मौत कोरोना हो गई है।

Advertisement

शेल्डन जैक्सन जो अपना घरेलू क्रिकेट सौराष्ट्र और पुडुचेरी से खेलते हैं वो इस बार आईपीएल में कोलकाता की टीम का हिस्सा है और उन्होंने ट्टीट करते हुए इस दुखद घटना के बारे में बताया।

Advertisement

इस बल्लेबाज ने ट्वीट करते हुए कहा," आज शाम में मेरी आंटी का निधन हो गया। जब इस सीजन में मैं केकेआर की टीम में चुना गया तो सबसे ज्यादा खुश थी। मैं टीम के साथ बना रहूंगा। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने इस दुख की घड़ी में हमारा साथ दिया था और पूरी कोशिश की थी को वो बच जाए। भगवान सबका भला करें और उनकी आत्मा को शांती दे।"

शेल्डन जैक्सन केकेआर से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल थे। आईपीएल के 14वें सीजन में अभी तक इस बल्लेबाज को एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला है। हालांकि सभी को आशा है कि जल्द से जल्द केकआर के सभी खिलाड़ी ठीक हो जाए और वो मैदान पर अपने फैंस को रोमांचित करते हुए नजर आए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार