T20 World Cup 2026, England vs West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने खराब शुरुआत के बावजूद शानदार वापसी की। शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया। रॉस्टन चेस और फिर जेसन होल्डर के साथ अहम साझेदारियों ने पारी को मजबूती दी और कैरेबियाई टीम 196 रन तक पहुंचने में सफल रही। 

Advertisement

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले के भीतर ही शाई होप बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ब्रैंडन किंग सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिमरोन हेटमायर ने 23 रन जोड़े, लेकिन वह भी लंबी पारी नहीं खेल सके।

Advertisement

इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने रॉस्टन चेस के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच 28 गेंदों में 47 रन की अहम साझेदारी हुई। चेस ने 29 गेंदों में 34 रन बनाकर योगदान दिया, जबकि रदरफोर्ड ने एक छोर संभाले रखा और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी।

रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में नाबाद 76 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अंत के ओवरों में जेसन होल्डर ने भी तेजतर्रार अंदाज दिखाया और 17 गेंदों में 33 रन बनाते हुए छठे विकेट के लिए 32 गेंदोंं में 61 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इन दमदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में आदिल राशिद और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर और सैम करन को एक-एक सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (Playing XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वेस्टइंडीज (Playing XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, रॉस्टन चेस, गुडाकेश मोती।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार