आईपीएल 2021 का दूसरा चरण कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट के दूसरे चरण से पहले जॉनी बेयरस्टो के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। बेयरस्टो ने निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद हैदराबाद के खेमे ने वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड  को टीम में शामिल कर लिया है।

Advertisement

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ रदरफोर्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके हैं लेकिन वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। मगर अब रदरफोर्ड के पास अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका होगा क्योंकि केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराईजर्स खिलाड़ियों को मौका देने में विश्वास रखती है।ऐसे में रदरफोर्ड को मौका मिलना लगभग तय है।

Advertisement

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से यूएई में हो रहा है। 23 साल के रदरफोर्ड ने अब तक आईपीएल में सात मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 73 रन बनाए हैं। हालांकि, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.19 का रहा है। वहीं, रदरफोर्ड सीपीएल 2021 में नेविस पैट्रियोट्स की तरफ से खेल रहे हैं और अपने बल्ले से जमकर रन उगल रहे हैं।

आपको बता दें कि बेयरस्टो के अलावा डेविड मलान ने भी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से नाम वापस ले लिया है जिसके बाद पंजाब किंग्स ने साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज एडम मार्करम को टीम में शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार