आईपीएल 2022 के 64वें मुकाबले में शिखर धवन का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा और वो सिर्फ 16 गेंदों में 19 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ उनकी किस्मत भी कई बार मेहरबान दिखी और एक बार तो वो अपना विकेट गिफ्ट करने की ठान चुके थे लेकिन ललित यादव ने बहुत बड़ी गलती कर दी और धवन को जीवनदान मिल गया।

Advertisement

ये घटना पांचवें ओवर में घटित हुई जब ललित यादव के ओवर की चौथी गेंद पर धवन ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की। धवन शॉट मारते ही भाग गए लेकिन ललित ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और गेंद पकड़ ली। इतनी देर में धवन भानुका राजपक्षे के छोर तक पहुंच गए थे और ललित को सिर्फ गेंद को ऋषभ पंत तक पहुंचाना था।

Advertisement

मगर वो कहते हैं ना कि किस्मत मेहरबान हो तो कोई आपका कुछ क्या ही बिगाड़ सकता है। धवन के मामले में भी ऐसा ही देखने को मिला। ललित ने जोश दिखाने के चक्कर में होश गंवाए और गेंद को पकड़ते ही थ्रो कर दिया। ये थ्रो ना तो पंत की तरफ गई और ना ही किसी फील्डर के पास बल्कि एक अलग ही दिशा में गई जिसके चलते भानुका को अपने छोर तक पहुंचने का समय मिल गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस ललित की क्लास भी लगा रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो 160 रनों का पीछा करते हुए पंजाब की बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और इस महत्वपूर्ण मैच में कोई भी बल्लेबाज़ टिक कर बल्लेबाज़ी ना कर सका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार