12 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन औऱ केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल और धवन ने टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

पाल्लेकेले टेस्ट मैच की पहली पारी में शिखर औऱ राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 39.3 ओवर में 188 रन जोड़े। जिसमें धवन ने 98 रन औऱ राहुल ने 85 रन बनाए। यह श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पहले विकेट के लिया बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

Advertisement

इससे पहले अगस्त 1993 में नवजोत सिंह सिध्दू और मनोज प्रभाकर की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में  पहले विकेट के लिए 171 रन जोड़े थे। 

इस मामले में तीसरे नंबर पर विस्फोट बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी है। सहवाग और गंभीर ने मिलकर साल 2008 में मिलकर पहले विकेट के लिए 167 रन बनाए थे।  

हालांकि केएल राहुल अपने शतक पूरा नहीं कर सके। 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिलिंदा पुष्पककुमारा ने राहुल को दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच पकड़वाकर भारत को पहला झटका दिया।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार