टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan Retirement) ने इंटरनेशनल औऱ घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 साल के धवन ने शनिवार (24 अगस्त) की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर कर इसका ऐलान किया। हालांकि धवन ने आईपीएल खेलते रहने का फैसला किया है। 

Advertisement

20 अक्तूबर 2010 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें उन्होंने क्रमश: 2315 रन, 6793 रन और 1759 रन बनाए। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 शतक औऱ 55 अर्धशतक दर्ज हैं। 

Advertisement

धवन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। 

धवन ने कहा, “ आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मेरे पास सिर्फ़ अच्छी यादें ही बचती हैं। मेरा सिर्फ़ एक ही सपना था और वो था भारत के लिए खेलना और मैंने वो हासिल भी कर लिया। मैं उन सभी लोगों का शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने मेरे इस सफर में योगदान दिया। सबसे पहले मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच स्वर्गीय तारक सिन्हा और मदन शर्मा जिनके मार्गदर्शन में मैंने खेल की बारिकियां सिखी। मैं अपनी टीम का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिसके साथ मैंने इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। मुझे एक और परिवार मिला, नाम मिला, शोहरत मिली और सभी फैंस का प्यार मिला।”

धवन ने आगे कहा, “ एक कहावत है कि पूरी कहानी पढ़ने के लिए आपको पन्ना पलटना पड़ता है। मैं यही करने जा रहा हूँ। मैं इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूँ। जब मैं अपने करियर को अलविदा कह रहा हूँ, तो मैं शांत हूँ क्योंकि मैंने देश के लिए बहुत खेला। मुझे यह मौका देने के लिए मैं BCCI और DDCA का आभारी हूँ। मैं फैंस का भी आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे इतने सालों में इतना प्यार दिया है।" 

Advertisement

"मैं खुद से एक बात कह रहा हूं कि इस बात से दुखी मत हो कि तुम फिर से भारत के लिए नहीं खेल पाओगे, लेकिन मैं खुश है कि उसने इतने लंबे समय तक भारत के लिए खेला है। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि मैं खेला।"

बता दें कि धवन का आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा। धवन ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया और सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। इसके अलावा उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप, 2017चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार