भारतीय कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार (29 जुलाई) को आर.प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनई और अपनी पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

चमीरा करूणारत्ने के खिलाफ पहले ओवर की चौथी गेंद पर धवन स्लिप में धनंजय डी सिल्वा को कैच थमा बैठे। इसके साथ ही धवन टी-20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। 

Advertisement

इससे पहले साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में कप्कान विराट कोहली दूसरी गेंद पर 0 पर आउट हुए थे। उन्हें जेसन बेहरनडोर्फ ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था। 

धवन से पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अंजिक्य रहाणे, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी की है। 

बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते भारत को इस मुकाबले में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। पहली बार ऐसा हुआ है जब श्रीलंका ने द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारत को हराया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 14.3 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कल ली।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार