दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बार फिर से ऑरेन्ज कैप हासिल कर ली है। धवन ने गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 46 रनों की पारी खेली, जिससे अब वह इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

दिल्ली ने फॉर्म में लौटे ओपनर पृथ्वी शॉ (82) की मैच जिताऊ पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया था। दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी 10 और 10 अंक ही है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते चेन्नई टॉप पर है और बेंगलोर तीसरे नंबर पर है।

Advertisement

धवन के अब इस सीजन में 311 रन हो गए हैं और वह टॉप पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के फॉफ डुप्लेसिस 270 रनों के साथ दूसरे नंबर पर है। धवन के टीम साथी शॉ 270 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल 269 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मॉरिस पर्पल कैप के दावेदारों में टॉप पांच में पहुंच गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हर्षल पटेल 17 विकेट के साथ टॉप पर है और इसलिए उनके पास पर्पल कैप बरकरार है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार