गॉल, 26 जुलाई (CRICKETMORE)| शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 75) के बीच शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे सत्र में बुधवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मेजबान टीम ने चायकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं। भारत ने अभिनव मुकुंद (12) और धवन के रूप में अपने दो विकेट खोए हैं। चायकाल तक पुजारा के साथ कप्तान विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Advertisement

भारत ने पहले सत्र में मुकुंद के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था और 115 रन जोड़े थे। दूसरे सत्र में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 167 रन जोड़े। धवन दूसरे सत्र का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले आउट हुए।

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम की ओर से मैदान पर उतरी मुकुंद और धवन की नई सलामी जोड़ी अपनी लय हासिल करने में लगी थी। तभी नुवान प्रदीप की एक गेंद मुकुंद के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथ में चली गई। मुकुंद 27 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 26 गेंदें खेलीं और दो चौके लगाए।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

यहां से पुजारा और धवन ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने पहले सत्र के अंत कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और तेजी से रन बनाए।

पहले सत्र में श्रीलंकाई गेंदबाजों पर बनाए गए दबाव को इस जोड़ी ने दूसरे सत्र में कायम रखा और आसानी से रन बनाते रहे। श्रीलंका की गेंदबाजी में धार नहीं दिखी और यह धवन तथा पुजारा को परेशान भी नहीं कर पाई।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की साझेदारी की। वापसी कर रहे धवन दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान धवन ने प्रदीप की गेंद पर आगे निकल कर मिड ऑन के ऊपर से मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे एंजेलो मैथ्यूज के हाथों में दे बैठे। मैथ्यूज ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की और धवन पवेलियन लौट लिए। धवन का विकेट 280 के कुल स्कोर पर गिरा। धवन ने अपनी धमाकेदार पारी में 168 गेंदें खेलीं और 31 चौके जड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार