पंजाब किंग्स (PBKS) के ओपनिंग बल्लेबाज शिखऱ धवन (Shikhar Dhawan) ने मंगलवार (3 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक जड़ा। धवन ने 53 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अल्जारी जोसेफ द्वारा डाले गए चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ा। 

Advertisement

अल्जारी ने 147.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद डाली शरीर पर, जिसके लिए धवन पहले से ही तैयार दिखे और उन्होंने लेग स्टंप की ओर शफल कर जगह बनाई और थर्डमैन के दायीं ओर लेट कट कर के बेहतरीन छक्का अपने खाते में जोड़ लिया। 

Advertisement

बता दें कि यह धवन बतौर भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। धवन ने 49वीं बार इस टूर्नामेंट में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 48 बार आईपीएल मे 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

मुकाबले की बात की जाए तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब ने चार ओवर बाकी रहते हुए 2 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार