18 सितंबर। मोहाली में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच आज खेला जाएगा। धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में आजका यह मैच दोनों टीमों के काफी अहम होगा।

Advertisement

आपको बता दें कि बीसीसीआई के ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की गई है जिसमें भारत के गब्बर शिखर धवन बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 में चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हुए धवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में रन बनानें के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखकर आपको इस बात का अंदाजा लग जाएगा।

वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में धवन ने शतक जमाया लेकिन उसी शतकीय पारी के दौरान चोटिल हो गए थे और फिर वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था।

हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन कोई खास कमाल नही्ं कर पाए थे। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान धवन अपनी फॉर्म में वापस आने की भरपूर कोशिश करेंगे।

वैसे आपको बता दें कि धवन यदि 44 रन बना लेने में सफल रहते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 7000 रन पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले फिर धवन भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार