दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ 19 जनवरी से पार्ल में होने जा रहा है। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की निगाहें रहेंगी और उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं शिखर धवन। जिन्होंने इस अहम सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू भी कर दी है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ भारत के दौरे के दौरान धवन को ही कप्तान बनाया गया था लेकिन उनका निराशाजनक प्रदर्शन उनको टीम से बाहर करने के लिए काफी था। अब उनकी वापसी हुई है तो ओपनिंग पोज़िशन के लिए उनकी टक्कर केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ से है। 36 वर्षीय धवन अगर इस सीरीज में फ्लॉप हुए तो उनके व्हाइट बॉल करियर पर फुल स्टॉप भी लग सकता है।

Advertisement

वनडे सीरीज से पहले शिखर धवन पूरे जोश में हैं और जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पहले ट्रेनिंग सेशन की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसका कैप्शन काफी मोटिवेशन भरा है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "जो है तेरा, तुझे मिल जाएगा किसी बहाने। कड़ी मेहनत करते रहो।'

आपको बता दें कि शिखर धवन आखिरी बार पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में एक्शन में नजर आए थे। इस दौरान भी वो पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे थे, पांच मैचों में उन्होंने कुल 56 रन बनाए थे और उनका उच्चतम स्कोर सिर्फ 18 रन था। ऐसे में धवन को अगर अपना करियर बचाना है तो उन्हें इस फॉर्म को भूलकर आगामी तीन वनडे मैचों मे उतरना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार