सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के फाइनल में पहुंचने के लिए 190 रन बनाने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे क्वालीफायर-2 में हैदराबाद के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 189 रन बनाए हैं।

Advertisement

इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और 10 नवंबर को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

दिल्ली का यह स्कोर 200 के पार जा सकता, था लेकिन संदीप शर्मा और टी.नटाराजन ने क्रमश: 19वें और 20वें ओवर बिना बाउंड्री दिए क्रमश: छह और सात रन ही दिए।

दिल्ली के लिए शिखर धवन ने 50 गेंदों पर छह चौके और दो चौको की मदद से 78 रन बनाए। उनको कुछ जीवनदान भी मिले जिनका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

दिल्ली के लिए इस मैच में धवन के साथ पारी की शुरुआत करने आए मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। धवन ने भी आक्रामक रुख अपनाया। नतीजा यह रहा कि हैदराबाद के मजबूत माने जाने वाले गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव आ गया।

पावरप्ले में इन दोनों ने मिलकर टीम के स्कोरबोर्ड पर 65 रन टांग दिए थे। दोनों लय में थे और तेजी से रन बना रहे थे।

Advertisement

हैदराबाद की गेंदबाजी की अगुआई करने वाले राशिद खान ने आखिरकार अपनी फिरकी के दम पर इस साझेदारी को तोड़ दिया। राशिद की गेंद को स्टोइनिस समझ ही नहीं पाए और 86 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए। स्टोइनिस ने 27 गेंदों पर 38 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। धवन ने स्टोइनिस को कमी को खलने नहीं दिया। दूसरे छोर से कप्तान श्रेयस अय्यर भी उनका साथ देने की कोशिश कर रहे थे जिनकी कोशिश को जेसन होल्डर ने पूरा नहीं होने दिया।

अय्यर 21 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। उनका विकेट 126 के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद शिमरन हेटमायेर ने धवन के साथ तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने धवन को एलबीडब्ल्यू करा दिया।

Advertisement

हेटमायेर 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। ऋषभ पंत दो रन बनाकर नाबाद रहे।

हैदराबाद के लिए होल्डर, राशिद और संदीप ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार