विशाखापट्टनम, 25 मार्च (CRICKETNMORE): सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (128) के शानदार शतक के दम पर इंडिया-बी ने शनिवार को देवधर ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया-ए को 23 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-बी ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 327 रन बनाए, लेकिन जवाब में इंडिया-ए की टीम 48.2 ओवरों में 304 रनों पर ही ढेर हो गई। कंगारु कप्तान का एक और बड़ा रिकॉर्ड, गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़कर किया कमाल

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-ए ने अपने शुरुआती दो विकेट 57 रनों पर ही गंवा दिए थे। यहां से अंबाती रायडू (92) और मनोज तिवारी (37) ने टीम को संभाला और टीम का स्कोर 136 तक ले गए। इसी स्कोर पर मनोज पवेलियन लौटे।

Advertisement

ऋषभ पंत (20) भी थोड़ी ही देर रायडू का साथ दे सके। अक्षय कारनेवार ने अपनी ही गेंद पर ऋषभ का कैच पकड़ा। क्रुणाल पांड्या (31) और दीपक हुड्डा (46) ने अंत में टीम को जीताने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।

कारनेवर ने रायडू को आउट कर इंडिया-ए की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-बी को कप्तान पार्थिव पटेल (50) और धवन ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। पटेल को सिद्धार्थ कौल ने आउट किया। कौल ने दो रन बाद श्रीवत्स गोस्वामी (1) को भी पवेलियन भेज इंडिया-बी को परेशानी में डाल दिया था। लेकिन इशांक जग्गी ने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी कर टीम को एक बार फिर बड़े स्कोर के रास्ते पर ला दिया।

122 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्कों की मदद से शतक लगाने वाले धवन को हुड्डा ने आउट किया। उनके पहले जग्गी पवेलियन लौट गए थे।

Advertisement

अंत में हरप्रीत सिंह (29), गुरकीरत सिंह (15), अक्षर पटेल (22) ने अहम रन जोड़ते हुए टीम को बड़ा स्कोर प्रदान किया।

आपको बता दे कि शिखर धवन ने साल 2010 में टीम इंडिया के लिए पहली बार वनडे मैच खेला था। अब तक उन्होंने 76 वनडे मैचों में 42.91 की औसत से 3,090 रन बना चुके हैं। इसमें 9 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार