श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की टीम में वापसी के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच मुश्किल है, ऐसे में टीम को अच्छे विकेटकीपर की आवश्यकता होगी।

Advertisement

डिकवेला का चयन श्रीलंका में काफी विवाद का विषय बन गया है। 96 टेस्ट पारियों में डिकवेला का बल्लेबाजी औसत सिर्फ 31 का रहा है। आलोचक सवाल उठा रहे हैं कि चोटिल कुसल मेंडिस की जगह सदीरा समरविक्रमा और अनकैप्ड अंजला बंडारा जैसे घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नजरअंदाज क्यों किया गया।

श्रीलंकाई कप्तान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "निरोशन डिकवेला से मुझे बस यही कहना है कि वे अच्छी विकेटकीपिंग करें। इसी वजह से उन्हें टीम में रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में डिकवेला को टेस्ट टीम से बाहर रहना पड़ा है, क्योंकि कुसल मेंडिस नंबर 7 पर खेलने लगे थे और उन्होंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया था, इसी कारण डिकवेला को वापसी का मौका नहीं मिला। हालांकि, जब आप गॉल में खेलते हैं, तो सबसे जरूरी बात यह होती है कि सबसे अच्छी विकेटकीपिंग करने वाला खिलाड़ी खेले।"

उन्होंने यह भी बताया कि डिकवेला को टीम में बुलाने के फैसले पर टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन पैनल एकमत थे। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, "डिकवेला को वापस बुलाने का फैसला हमने कोच और चयनकर्ताओं के साथ मिलकर लिया और वे सभी सहमत थे। हमारे पास किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देने का भी विकल्प था, लेकिन सबसे अच्छी विकेटकीपिंग करने वाले कीपर के तौर पर डिकवेला ही सबसे उपयुक्त साबित हुए।"

श्रीलंकाई कप्तान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "निरोशन डिकवेला से मुझे बस यही कहना है कि वे अच्छी विकेटकीपिंग करें। इसी वजह से उन्हें टीम में रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में डिकवेला को टेस्ट टीम से बाहर रहना पड़ा है, क्योंकि कुसल मेंडिस नंबर 7 पर खेलने लगे थे और उन्होंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया था, इसी कारण डिकवेला को वापसी का मौका नहीं मिला। हालांकि, जब आप गॉल में खेलते हैं, तो सबसे जरूरी बात यह होती है कि सबसे अच्छी विकेटकीपिंग करने वाला खिलाड़ी खेले।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "एक देश और टीम के तौर पर, हमारे पास खिलाड़ियों का बहुत बड़ा पूल नहीं है कि हम उनके साथ प्रयोग कर सकें। अभी श्रीलंका में टीम में लाहिरू कुमारा की जगह कोई दूसरा गेंदबाज नहीं ले सकता। वह हमारे सबसे तेज गेंदबाज हैं, जो लाल-गेंद क्रिकेट खेलते हैं। दुर्भाग्य से, वेस्टइंडीज में वे चोटिल हो गए और जिस सीरीज को हम जीत सकते थे, उसमें हमें 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद है कि वे इसे प्रेरणा के तौर पर लेंगे और इस सीरीज में हमारे लिए कुछ बड़ा करेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार